{"_id":"622501f6219d444ca27e6760","slug":"hathras-there-is-an-influx-of-people-who-know-the-well-being-of-ashish-who-has-returned-from-ukraine-hathras-news-ali286560813","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : यूक्रेन से लौटे आशीष के हालचाल जानने वालों का लगा रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : यूक्रेन से लौटे आशीष के हालचाल जानने वालों का लगा रहा तांता
विज्ञापन
हाथरस : यूक्रेन से लौटकर आए आवास-विकास कॉलोनी निवासी आशीष का स्वागत करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूक्रेन से वापिस आए आवास-विकास कॉलोनी निवासी आशीष का हालचाल जानने के लिए रविवार को उनके घर पर तांता लगा रहा। सुबह से रिश्तेदार सहित पड़ोसी यूक्रेन के मंजर को जानने के लिए आतुर दिखे। दूसरी ओर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी आशीष के घर पहुंचकर बुके देकर स्वागत किया।
यूक्रेन में फंसा आशीष शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंचा। इसके बाद रात्रि करीब 11.30 बजे हाथरस अपने आवास-विकास कॉलोनी स्थित घर पहुंचा। रविवार को आशीष से मिलने के लिए सुबह से लोगों को तांता लगा। रिश्तेदार व परिचितों ने आशीष से मिलकर यूक्रेन के हालातों के बारे में वार्ता की।
आशीष ने बताया कि शनिवार की देर रात तक परिजनों के साथ बैठकर यूक्रेन में हुए वाकयों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि सुबह से लोगों के आने जाने का सिलसिला बरकरार रहा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके यूक्रेन से सही-सलामत लौटने की दुआ की और उन्हें सहयोग दिया, वह उनका आभार व्यक्त करते हैं। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी आशीष के घर पहुंचकर उनका स्वागत किया और आशीष से यूक्रेन से हाथरस तक आने के बारे में पूरी जानकारी ली। संवाद