{"_id":"6367ffc49652cd474362179e","slug":"hathras-there-is-a-need-to-improve-the-education-system-of-the-country-vinay-ratna-hathras-news-ali3041691114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत : विनय रत्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत : विनय रत्न
विज्ञापन
हाथरस : भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्थानीय तमना की गढ़ी स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में संविधान बचाओ, देश बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न ने कहा कि आज देश में जिस तरह अन्याय और अत्याचार बढ़ रहा है, उसे सुधारने की जरूरत है। देश की शिक्षा व्यवस्था में भी काफी सुधार की जरूरत है।
कार्यक्रम से पहले उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद स्थानीय पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद गौतम की भूमिका रही।
मौके पर जिला प्रभारी सुषमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल कुमार, मीडिया प्रभारी सचिन कुमार, कार्यालय सचिव भंवर सिंह, जिला प्रभारी केके लामा, सुमित कुमार, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, अमन सिंह, हितेश आंबेडकर, मुकेश, धरमवीर, संतोष कुमार आदि थे। संवाद