{"_id":"61004b578ebc3e090829ae12","slug":"hathras-theft-in-cdpo-office-food-lentils-caught-fire-sasni-news-ali269196910","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीडीपीओ दफ्तर में चोरी, पोषाहार की दाल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीडीपीओ दफ्तर में चोरी, पोषाहार की दाल में लगी आग
विज्ञापन
हाथरस : बाल विकास परियोजना कार्यालय में आग से जले दाल के पैकेट। संवाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
बाल विकास परियोजना कार्यालय का सोमवार की रात को ताला तोड़कर चोर यहां से बैटरी और इन्वर्टर ले गए। कंप्यूटर को क्षतिग्रस्त कर गए। सूचना पाकर जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डीके सिंह जैैैैैैैसे ही कार्यालय पहुंचे तो वहां बच्चों को पोषाहार के रूप में वितरण के लिए आए दाल के पैकेट जलते हुए मिले। डीपीओ ने इसके लिए कार्यालय के कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उनका कहना है कि वह दाल के पैकेट जलने की जांच स्वयं करेंगे। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को जब बाल विकास परियोजना कार्यालय खुला तो मुख्य सेविका को कार्यालय के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा मिला। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी। डीपीओ जैसे ही परियोजना कार्यालय में घुसे तो देखा कि परिसर में आग लगी हुई थी। बच्चों को पोषाहार के रूप में मिलने वाले दाल के पैकेट सुलग रहे थे।
यह देखकर डीपीओ का पारा चढ़ गया। डीपीओ ने तत्काल अधीनस्थ कर्मचारियों को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। डीपीओ का कहना है कि कार्यालय में 10 दिन के अंदर चोरी का यह दूसरा मामला है। यदि पूर्व में हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज हो जाती और पुलिस संज्ञान ले लेती तो शायद इस घटना की पुनरावृत्ति नहीं होती।