फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The young man slapped the girl's cheek in front of the crowd

हाथरस : भीड़ के सामने युवक ने युवती के गाल पर जड़ा थप्पड़

Thu, 25 Aug 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The young man slapped the girl's cheek in front of the crowd
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक युवक ने भरी भीड़ के सामने एक युवती के गाल पर थप्पड़ मार दिया। यह देख मौके पर मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। हालांकि, युवती ने इसका कोई विरोध नहीं किया। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने खुद को युवती का भाई बताया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा 11 बजे दो युवती जिला अस्पताल की इमरजेंसी की ओटी के बाहर खड़ी हुईं थी। उनमें से ही एक युवती से एक युवक बात कर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर युवक को गुस्सा आया और उसने युवती के गाल पर थप्पड मार दिया।
विज्ञापन

एक बार को तो युवती को इस बात पर गुस्सा आया, लेकिन मौके पर काफी लोगों के होने के कारण उसने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। वहां मौजूद लोगों ने जब विरोध किया तो युवक ने खुद को युवती का भाई बताया। युवती अपनी सहेली के साथ अस्पताल के दूसरे गेट के सामने ओवर ब्रिज के नीचे जाकर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में वह युवती अपने साथी युवक के साथ बाइक पर सवार होकर उनके पास पहुंच गई। इतने में ही वहां पर पुलिस आ गई। पुलिस कर्मियों ने उससे जानकारी ली तो फिर उसने अपने आप को युवती का भाई बताया, लेकिन मामला संदिग्ध था। इसी बीच दोनों युवक युवती को अपने साथ बाइक पर बिठा कर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed