फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The young man hanged himself in a state of intoxication

हाथरस : नशे की हालत में युवक ने फांसी लगाई

Tue, 02 Nov 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The young man hanged himself in a state of intoxication
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या हत्या कर ली। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। यहां पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा परसोली निवासी गजेंद्र (27) पुत्र राजवीर उर्फ पप्पू रविवार को कोल्ड स्टोर से आलू निकालकर ट्रैक्टर से घर पहुंचा था और रात को करीब सात बजे कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ अलग रहता था।
विज्ञापन

परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए और फिर आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गजेंद्र शराब पीता था, रविवार को भी वह घर पर शराब पीकर आया था, परिवार में कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ है। काफी देर बाद जब गजेंद्र की पत्नी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।
जिसके चलते परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो गजेंद्र फांसी पर लटका हुआ था। कोतवाली चंदपा प्रभारी एसएचओ भारत भूषण भाटी का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। मृतक शराब का नशा करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग की रिपोर्ट आई है।
मृतक के परिजनों को ब्लॉक प्रमुख ने दी सांत्वना
चंदपा खेड़ा परसौली के रहने वाले गजेंद्र सिंह (26) ठाकुर के परिजनों को ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने सांत्वना दी। वह बागला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उपाध्याय ने शासन-प्रशासन से वार्ता कर मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये किसान बीमा दिलाने की मांग की।

इस मौके पर अमर सिंह सिसौदिया, ऋषि पंडित, बबलू ठाकुर प्रधान, हरेंद्र सिंह सिसौदिया, भगवान सिंह, राजू सिंह, मनवीर ठाकुर, पंकज पंडित, अजय सिंह, गोपाल कुशवाह, चंद्रपाल शैलानी, राजवीर सिंह, पिंकू चौधरी, अमित ठाकुर व रवेंद्र ठाकुर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed