{"_id":"61d9d09732a7606b794b4480","slug":"hathras-the-wheel-of-development-will-stop-for-two-months-hathras-news-ali2826527199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो महीने थमा रहेगा विकास का पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो महीने थमा रहेगा विकास का पहिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिले में विकास योजनाएं भी थम गई हैं। नई योजनाओं पर अब काम शुरू नहीं हो सकेगा। जिन योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है, उन पर काम बराबर चलता रहेगा।
अब जिले में करीब दो माह तक विकास का पहिया थमा रहेगा। अब पूरी सरकारी मशीनरी चुनाव में व्यस्त रहेगी। वहीं विभागों की ओर से ज्यादातर नए कामों की शुरुआत कर ली गई है, जिससे आचार संहिता की वजह से काम अटकें नहीं। पंचायतराज सहित जिन विभागों में नए कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनको तो पूरा कराया जा सकेगा, लेकिन जिन कामों के महज प्रस्ताव हुए हैं, उनको अब शुरू नहीं कराया जा सकेगा। शौचालय, सड़क निर्माण, नाली निर्माण के नए काम नहीं हो सकेंगे। दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर भी तबादलों पर रोक रहेगी। संवाद
करोड़ों के निर्माण कार्योँ पर लग जाएगा ब्रेक
हाथरस। जिला पंचायत और नगर पालिका के भी विकास के काफी काम अटक गए हैं। जिला पंचायत की तीन दिन पहले हुए बैठक में जिला पंचायत के कई सदस्यों ने अपने क्षेत्र के विकास के किए कई प्रस्ताव दिए थे। इसमें निर्माण कार्य के अलावा बिजली के कार्यों के प्रस्ताव भी थे। यह करीब चार से पांच करोड़ रुपये के काम होने हैं, लेकिन इस पर अभी ब्रेक लग गया है। वहीं नगर पालिका की जलेसर रोड पर दुकानों के आवंटन पर भी रोक लग जाएगी। नगर पालिका के कई पार्कों के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण व निर्माण के कार्य भी नहीं हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का शुरू नहीं हो सका निर्माण
हाथरस। जिलेवासियों को मेडिकल कॉलेज निर्माण की आस थी कि आचार संहिता से पहले मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य शुरू हो सकेगा, लेकिन यह कार्य भी अब लटक गया है। अब नई सरकार में ही इस ओर अफसरों व राजनेताओं की निगाह पहुंच सकेगी। जिलेवासियों को अब मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना होगा। संवाद