फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The villagers did not get rid of the Arawa tribe in two days.

हाथरस: दो दिन में भी आवरा गोवंश से नहीं मिली निजात, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Feb 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The villagers did not get rid of the Arawa tribe in two days.
हाथरस: आवारा गोवंश की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SADABAD
दो दिन में भी आवरा गोवंश से नहीं मिली निजात, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गांव गढ़ी गुमानी में फसल को बर्बाद कर रहे आवारा पशु, किसान परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। गांव गढ़ी गुमानी के ग्रामीण आवारा गोवंश के आतंक से बेहद परेशान हैं। दो दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई आवारा पशुओं का कोई इंतजाम न किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में नारेबाजी प्रदर्शन किया और आवारा गोवंश के आतंक से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की।
गौरतलब हो कि तीन दिन पहले गांव गढ़ी गुमानी के ग्रामीणों ने आवारा गोवंश को गांव के प्राइमरी विद्यालय में बंद कर दिया था। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के पहुंचने तक करीब तीन घंटे तक गोवंश को बंद रखा गया था।
विज्ञापन

पुलिस और अधिकारियों ने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन देकर गोवंश को मुक्त करा दिया था, लेकिन दो दिन में भी आवारा गोवंश को गौशाला में न भेजे जाने और गांव में गौशाला का निर्माण न किए जाने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को गांव में नारेबाजी कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना था कि यह आवारा गोवंश उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन इनका कोई इंतजाम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed