फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The tracks of Rajbhe cut in Dhanauti, crops submerged

हाथरस : धानौटी में कटी रजबहे की पटरी, फसलें डूबी

Wed, 05 Jan 2022 08:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The tracks of Rajbhe cut in Dhanauti, crops submerged
गांव धानौटी में रजबहा की पटरी कटने से डूबी फसल। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धानौटी में मंगलवार की देर रात जुगसना रजबहे की पटरी पानी के तेज बहाव की वजह से कट गई। इससे कई किसानों आलू, गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो पानी में डूबी हुई फसलों को देखकर उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं।
किसी भी अधिकारी के न पहुंचने से किसानों में आक्रोश दिखाई दिया। किसी तरह किसानों ने कई घंटे के प्रयासों के बाद फावड़ा आदि से कटी रजबहे की पटरी को ठीक किया। रजबहे की पटरी कटने से गांव धानौटी निवासी नंदकिशोर पंडित की चार बीघा सरसों, चोब सिंह पहलवान की तीन बीघा आलू, यादराम सिंह की दो बीघा आलू, प्रताप सिंह की दो बीघा आलू सहित अन्य कई किसानों की फसल डूब गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सूचना अधिकारियों को भी दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा, जिसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही फावड़ा से मिट्टी डालकर पटरी को ठीक किया। देर रात से लेकर दोपहर तक पानी खेतों में चलता रहा। किसानों का आरोप था कि रजबहे की सफाई उचित प्रकार से नहीं कराई जाती है और न ही पटरियों की देखरेख की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर फसल का सर्वे कराया जाएगा और किसानों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed