{"_id":"623b7059c4ee9a61152ba7c1","slug":"hathras-the-then-kotwali-in-charge-inspector-summoned-in-the-daughter-case-hathras-news-ali287678244","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिटिया प्रकरण : तत्कालीन कोतवाली प्रभारी, दरोगा तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिटिया प्रकरण : तत्कालीन कोतवाली प्रभारी, दरोगा तलब
विज्ञापन
हाथरस : बिटिया प्रकरण की तारीख के चलते पुलिस की सुरक्षा में पेशी के लिए जाते चारों आरोपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बुधवार को चारों आरोपियों की न्यायालय में कड़ी सुरक्षा में पेशी हुई। हालांकि न्यायालय में किसी की गवाही नहीं हुई। अब न्यायालय ने थाना चंदपा के तत्कालीन कोतवाली प्रभारी व एक दरोगा को अगली तिथि पर तलब किया है। अब अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।
उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 2020 को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ कुछ युवकों ने दु्ष्कर्म किया था और उसका गला दबा दिया था। इस युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। पुलिस ने युवती की मौत से पहले ही चारों आरोपियों रवि, संदीप, रामू व लवकुश को गिरफ्तार कर लिया था। चारों आरोपी अभी तक अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं। सीबीआई ने इस मामले की जांच की थी और चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में चल रही है। बुधवार को चारों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान कोई गवाह नहीं आया। सीबीआई की ओर से अधिवक्ता अनुराग मोदी, बिटिया के पक्ष की ओर से महीपाल सिंह निमहोत्रा व अभियुक्तों की ओर से मुन्ना सिंह पुंढीर भी कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट ने अगली तारीख पर तत्कालीन चंदपा के कोतवाली प्रभारी डीके वर्मा व एसआई जगवीर सिंह को तलब किया है। इस मामले में अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी। संवाद