{"_id":"62cb15e0199b365a9928d312","slug":"hathras-the-system-faltered-again-in-the-rain-electricity-stalled-at-many-places-hathras-news-ali295766796","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बारिश में फिर लड़खड़ाया सिस्टम, कई जगह बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बारिश में फिर लड़खड़ाया सिस्टम, कई जगह बिजली ठप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रिमझिम बारिश के दौरान रविवार की सुबह हुई शहर से देहात तक बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बिना बिजली के लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। लाइनों में फॉल्ट के चलते कई घंटे बिजली बाधित रही। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। कुल मिलाकर बारिश के दौरान करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही।
रविवार की सुबह हुई रिमझिम बारिश से शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, कांशीराम टाउनशिप और जलकल संस्थान बिजलीघर से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। शहर के नवीपुर खुर्द में पथवारी मंदिर के निकट 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की लीड जल गई। इस कारण दो से तीन घंटे बिजली गुल रही।
ग्रामीण क्षेत्र के ऊघई, चंदपा, मुरसान, सलेमपुर आदि विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में भी फॉल्ट के कारण दो से तीन घंटे लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली संकट से रविवार की छुट्टी का मजा भी किरकिरा हो गया। उपखंड अधिकारी पवन वर्मा का कहना है कि बारिश से कुछ स्थानों पर फॉल्ट हो गए थे। इस कारण कुछ घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। फॉल्ट दूर करा दिए गए हैं और आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
आज तो बारिश के चलते बिजली गुल हो गई। वैसे भी हर रोज कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी बिजली आपूर्ति को सुचारु करने पर ध्यान दें।
-संजय, प्रधान
बिना बिजली के रविवार की छुट्टी में भी कामकाज नहीं हो सके। कभी दिन तो कभी रात में बिजली की लाइनों में फॉल्ट होना आम बात हो गई है। काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
-योगेंद्र कुमार
बिजली आपूर्ति का ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा। जरा सी बारिश में काफी देर के लिए बिजली गायब हो गई। इस कारण कामकाज प्रभावित हुआ है। इस अव्यवस्था को रोकने का इंतजाम बारिश से पहले होना चाहिए।
-मुनि प्रताप सिंह
उमसभरी गर्मी में पसीने से हाल बेहाल है। बिना कूलर-एसी के रहना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बिजली चली जाए तो काफी मुश्किल होती है। बारिश के दौरान भी काफी देर बिजली बंद रही है।
-अमित वार्ष्णेय