{"_id":"62a62a9464a86071f118cd52","slug":"hathras-the-scorching-heat-scorched-the-power-crisis-made-us-cry-hathras-news-ali293738346","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भीषण गर्मी ने झुलसाया, बिजली संकट ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भीषण गर्मी ने झुलसाया, बिजली संकट ने रुलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौनी उपभोक्ताओं को रुला रही है। रविवार को शहर के प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र पर सुबह से मरम्मत का काम चला। इस कारण इससे जुड़े इलाकों की बिजली करीब चार घंटे बाधित रही। इसके अलावा लाइनों में फॉल्ट की वजह से भी शहर और ग्रामीण क्षेत्र में करीब पांच घंटे लोगों को बिना बिजली के गुजारने पड़े। बिना बिजली के गर्मी में लोग कूलर-पंखों की हवा के लिए तरस गए। हाल-बेहाल हो गया। लोग बिजली अफसरो को कोसते हुए नजर आए।
रविवार की सुबह शहर के प्रगतिपुरम विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत का काम किया गया। इस कारण इससे जुड़े साकेत कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, नवल नगर और रमनपुर आदि इलाकों की सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बिजली गुल रही। वहीं शहर के ओढ़पुरा, नवीपुर, वाटर वर्क्स, कांशीराम टाउनशिप आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हुए। इस कारण लोगों को बिजली की आंख मिचौनी का सामना करना पड़ा। शहर से देहात बिजली गुल होने के कारण लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। पर्याप्त बिजली न मिलने से किसान भी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे। उपखंड अधिकारी विशाल निषाद का कहना है कि प्रगतिपुरम उपकेंद्र पर मरम्मत के कार्य के चलते आपूर्ति बाधित रही थी।
कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। आज तो सुबह से बिजली न आने के कारण कामकाज प्रभावित हुआ है। बिना बिजली के गर्मी में खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-सुनील कुमार
गर्मी में बिजली की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। वहीं बिजली भी कई-कई घंटे बाधित हो रही है। बिना बिजली के काम-धंधों पर असर पड़ रहा है। विभाग को आपूर्ति सुचारु करने पर ध्यान देना चाहिए।
-महेश कुमार
गर्मी में हर रोज कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है। बिना बिजली के खासी मुश्किलें हो रही है। बिजली अधिकारियों द्वारा आपूर्ति को दुरुस्त करने पर ध्यान देना चाहिए। गर्मी में बिना बिजली के हाल बेहाल है।
-मुन्ना