फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The roads were dug to lay the pipeline, neither water was found, nor pits were filled

हाथरस : पाइप लाइन डालने के लिए खोद दी सड़कें, न पानी मिला, न गड्ढे भरे

Tue, 24 May 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The roads were dug to lay the pipeline, neither water was found, nor pits were filled
अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन की लीकेज दिखाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर 27 में पाइपलाइन डलने के बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि कई स्थानों पर पानी की पाइप लाइन में रिसाव हो रहा है। इधर, इस पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे भी नहीं भरे गए हैं।
वार्ड -27 के लहरा गली, दिल्ली वाल चौक, गली जय राधे, गली हबीब जीवन लाल, भगवान चौक, चावड़ गेट, नयागंज, सब्जी मंडी, डिब्बा गली, सूपान गली, गली कुम्हारान आदि इलाकों में अमृत योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई। जब पाइपलाइन डाली गई तो लोगों ने सोचा कि अब पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। लेकिन अमृत योजना के तहत ज्यादातर घरों में पानी नहीं पहुंचा है। इसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। पाइप लाइनों में रिसाव भी हो रहा है।
विज्ञापन

- हमारे वार्ड में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई है। जिसमें अभी तक पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो रही है। इस कारण गर्मी में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। - अमीनुद्दीन
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के बाद अधिकारी ये भूल गए हैं कि इनमें पानी की आपूर्ति भी होनी है। अभी तक आपूर्ति नहीं हो सकी है। काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। - अनिकेत
- अमृत योजना के तहत अभी तक पानी नहीं मिला, लेकिन सड़क खुदने से राह जरूर मुश्किल हो गई है। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। ताकि पानी मिले और सड़क सही हो। आशीष
- मेरे वार्ड में वर्तमान में 15 हैंडपंप है। जिसमें काफी सही है, लेकिन अमृत योजना के तहत जो पाइप लाइन डाली गई है, वह काफी परेशानी का सबब बनी हुई है। अभी तक काफी इलाकों में पाइपलाइन डलने के बाद पानी नहीं पहुंचा है। कुछ में बहुत कम आ रहा है। इस कारण लोगों को गर्मी में जल संकट से जूझना पड़ रहा है। - अशोक शर्मा, क्षेत्रीय सभासद

- जलकल संस्थान और जल निगम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अमृत योजना के तहत अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइनों में पानी की आपूर्ति करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जहां भी रिसाव की सूचना मिल रही है, वहां पाइपलाइनें ठीक भी कराई जा रही हैं। - सोमप्रकाश, एई, जलकल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed