फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The rights given in the constitution should be given to the princes in practical form

हाथरस : संविधान में प्रदत्त अधिकार व्यवहारिक रूप में प्रधानों को दी जाए

Fri, 17 Sep 2021 03:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The rights given in the constitution should be given to the princes in practical form
सादाबाद ब्लाक सभागर में ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में शामिल ग्राम प्रधान। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक सोमवार को सादाबाद विकास खंड सभागार में हुई। इसमें अधिकतम ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने सहभागिता की। ग्राम प्रधानों ने बैठक में अपनी समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया और अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को रखा। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष महाराज सिंह ने कहा कि 1992 में संविधान में जो अधिकार प्रधानों को दिए गए हैं, वह धरातल पर व्यवहारिक रूप में दिया जाए।
बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष और कजरौठी ग्राम पंचायत के प्रधान महाराज सिंह ने की। इसमें कहा गया कि जिस प्रकार जनता द्वारा निर्वाचित सांसद और विधायकों को प्रतिमाह वेतन दिया जाता है, उसी प्रकार ग्राम प्रधानों को भी सम्मानजनक वेतन और पेंशन दी जाए।
विज्ञापन

प्रधानों का 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया जाए। शस्त्र लाइसेंस भी उपलब्ध कराए जाएं। ग्राम पंचायतों में शौचालय केयर टेकर और पंचायत सहायक का वेतन पंचायत निधि से न देकर अन्य माध्यम से दिया जाए। इन उक्त मांगों से संबधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि 20 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर एक ज्ञापन डीएम को भी सौंपा जाएगा। इस मौके पर मौजूद प्रधानों में रनवीर सिंह, रवि कुमार, मुकेश कुमार, साबिर अली, देवी सिंह, पवन चौधरी, धर्मपाल, मोहित, नीरज, सुरेश कुमार, दीपक यादव, रवि पहलवान, रामबाबू, वीरेंद्र, पोप सिंह, रंधीर सिंह, भूरा, निसार अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed