{"_id":"613ba9368ebc3e227f70583b","slug":"hathras-the-relatives-of-the-woman-s-body-did-not-conduct-the-post-mortem-hathras-news-ali272852593","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला के शव का परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला के शव का परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रसव के दौरान अंबे हॉस्पिटल में हुई महिला व नवजात शिशु की मौत के मामले में अस्पताल प्रशासन से बातचीत के बाद परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं कराई।
उल्लेखनीय है कि आगरा रोड स्थित गांव कलवारी निवासी बनिया की पत्नी प्रियंका को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार अंबे हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां पर महिला व नवजात शिशु की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने देर रात तक अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा था, लेकिन परिवार के लोगों ने इस मामले में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने को लेकर पुलिस को तहरीर नहीं दी और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया। बिना पोस्टमार्टम के ही परिवार के लोग शव को लेकर चले गए। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि इस मामले में परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कराई गई है। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। परिवार के लोगों व अस्पताल प्रशासन के लोगों में आपस में बात हो गई है। संवाद