फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The relatives of the daughter said, they will get their crop harvested on wages

हाथरस: बिटिया के परिजन बोले, मजदूरी पर कटवा लेंगे अपनी फसल को

Sun, 18 Oct 2020 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The relatives of the daughter said, they will get their crop harvested on wages
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के परिवार वालों का कहना है कि वह इस बार अपनी फसल किसी को मजदूरी देकर कटवा लेंगे। बिटिया के भाई का कहना है कि सरकार द्वारा दी गई आर्थिक मदद उनके खाते में आई या नहीं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। किसी अधिकारी ने उनसे मकान या नौकरी को लेकर अभी तक कोई बातचीत नहीं की है। परिवार को यह भी मलाल है कि उनके यहां बड़े-बड़े नेता आए, लेकिन किसी ने फिर से फोन पर उनका हाल-चाल नहीं पूछा।
उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने इस घटना के बाद बिटिया के परिजनों को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और शहर में आवास देने की घोषणा की थी। इस बारे में पूछने पर बिटिया के भाई ने बताया कि सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि उनके खाते में पहुंची है या नहीं, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि उन्होंने खाता चेक नहीं किया है। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जब पीड़ित परिवार से मिलने आए थे तो उन्होंने बिटिया के परिजनों को दस लाख रुपये का चेक दिया था।
विज्ञापन

आरपीआई के नेता रामदास अठावले ने भी उनसे खाता नंबर पूछा था और पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी। स्थानीय जिला प्रशासन भी यह कह चुका है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिल चुकी है। इधर, बिटिया के परिजनों का कहना है कि सरकारी नौकरी और आवास को लेकर उनसे किसी अधिकारी ने कोई बातचीत नहीं की है। बिटिया के परिजनोें ने बताया कि वह अपनी फसल को मजदूरी पर कटवा लेंगे। पुलिस की सुरक्षा के बीच आखिर वह कैसे काम कर पाएंगे। उनकी करीब पांच बीघा फसल में इस बार बाजरा हुआ है। बिटिया के परिजन यह भी कह रहे हैं कि इस प्रकरण में उनके यहां कई बड़े नेता आ चुके हैं, लेकिन किसी ने फिर उनका फोन कर हालचाल नहीं पूछा है। इस परिवार से मिलने उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, टीएमसी से लेकर सपा, वामदल, आप और रालोद के नेता आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे कोई चाचा ही नहीं तो किसके हुई बात
हाथरस। आप सांसद संजय सिंह द्वारा पीड़ित परिवार को दिल्ली में अपने साथ रखने की पेशकश को लेकर पूछे गए सवाल के बारे में बिटिया के पिता ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वैसे उनका कोई छोटा भाई नहीं हैं। बिटिया के भाई का भी यही कहना है कि उनका कोई चाचा ही नहीं है तो आखिर किस नेता की किससे बातचीत हुई, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने संजय सिंह को जानने से भी इंकार कर दिया। विदित हो कि संजय सिंह भी पीड़ित परिवार से मिलने आए थे और गांव के बाहर उन पर विरोधियों ने स्याही भी फेंकी थी। उल्लेखनीय है कि संजय सिंह से पहले भी कई नेता इस परिवार को अपने साथ रखने की पेशकश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed