{"_id":"5e370eee8ebc3e99ec68f9be","slug":"hathras-the-public-did-not-design-the-pond-bridge-overbridge-hathras-news-ali2256310105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तालाब चौराहे के ओवरब्रिज का डिजायन नहीं किया सार्वजनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तालाब चौराहे के ओवरब्रिज का डिजायन नहीं किया सार्वजनिक
विज्ञापन
हाथरस: तलाब चौराहे से अलीगढ़ रोड पर होता ओवरब्रिज का निर्माण कार्य।
- फोटो : HATHRAS
ओवरब्रिज की डिजायन अभी नहीं की सार्वजनिक
स्थानीय लोग असमंजस में, आखिर कहां से शुरू होगी ओवरब्रिज की सीमा और कहां होगी समाप्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण मेें है, लेकिन अभी तक ओवरब्रिज की डिजायन सार्वजनिक नहीं की गई है। ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में असमंसज की स्थिति है। आखिर कहां से ओवरब्रिज शुरु होगा, कहां खत्म होगा। साथ ही एप्रोज रास्तों की लंबाई चौड़ाई को लेकर भी असमंजस की स्थिति है। सेतु निगम के अधिकारी ड्राइंग के आधार पर ओवर ब्रिज का निर्माण होने की बात कह रहे हैं।
शहरवासियों को जाम के राहत दिलाने के लिए शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज का काफी काम तो कर दिया गया है। अब जमीन से पुल की परिधि को जोड़ने का काम चल रहा है। रेलवे द्वारा ओवरब्रिज का बेस बनाया जा रहा है। अलीगढ़ रोड पर खुदाई का काम चल रहा है। साथ ही ब्रिज में घुमाव दिया जा रहा है। लोगों को यह भी संशय है कि उनकी तरफ ब्रिज अधिक बनाया जा रहा है।
आगरा रोड पर हालांकि अभी काम शुरू नहीं हुआ है। ओवरब्रिज की लंबाई कुल 700 मीटर होगी। आगरा रोड पर जहां ब्रिज खत्म हो रहा है 127 मीटर लंबाई होगी। अलीगढ़ रोड साइड पर 153 मीटर की लंबाई तय की गई है। पुल की चौड़ाई साढ़े सात मीटर रखी गई है। इसके अलावा एप्रोच रोड 3.70 मीटर चौड़ा होगा। जहां रेलवे का निर्माण कार्य खत्म होगा। वहां ब्रिज पर चढ़ने के लिए एक तरफ सीढ़ियां बनाई जाएंगी, ताकि लोग ब्रिज पर ऊपर चढ़ सकें। सेतु निगम के एई एसके सुमन का कहना है कि ओवरब्रिज ड्राइंग के हिसाब से तैयार हो रहा है। जो ड्राइंग दो साल पहले बनी थी, उसके आधार पर बनाया जा रहा है। ड्राइंग को डिस्पले नहीं किया जाता है।