फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The procession of Karunpuri Thakur, a genius turned out with pomp

हाथरस: धूमधाम से निकाली गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा

Sat, 25 Jan 2020 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The procession of Karunpuri Thakur, a genius turned out with pomp
हाथरस: जननायक कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा में शामिल झांकियां। - फोटो : HATHRAS
धूमधाम से निकाली गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत, समाज की मजबूती पर जनसभा में दिया बल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ऑल इंडिया महापद्म नंद कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से एसोसिएशन के अपर महासचिव हरप्यारी लाल नंद व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के छवि चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर फीता काटकर किया। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया।
शोभायात्रा आगरा रोड से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए वाटरवर्क्स स्थित जन जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजों की धुन पर लोग थिरकते चल रहे थे। वाटरवर्क्स पार्क में एक सभा हुई। लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का भारतीय राजनीति मेें विशेष योगदान रहा है। उनका पूरा जीवन शोषित, पीड़ित, पिछड़ों, दलितों मनुष्यता को जगाने के लिए समर्पित रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर विमला नंदा, सूरजपाल सिंह राना, रामबाबू, निर्मला नंदा, पूनम, संतोष कुमार सेन, राजनाथ नंद, किशन सविता, संगीता वर्मा, अजय कुमार, राजपाल सविता, भगवान सिंह, भगवती प्रसाद, मुकेश कुमार सविता, चेतन कुमार सविता, विष्णु सविता, नागेंद्र कुमार, राकेश कुमार, शिवचरन पांडेय, मनोहर लाल सविता, गुड्डू थे। मिहीलाल सविता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed