फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The process of purchasing land for the construction of prisons will be completed as soon as the funds are received

हाथरस: धनराशि मिलते ही पूरी हो जाएगी कारागार निर्माण के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया

Sat, 08 Feb 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The process of purchasing land for the construction of prisons will be completed as soon as the funds are received
धनराशि मिलते ही पूरी हो जाएगी कारागार निर्माण के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया
विज्ञापन

पहली किश्त से खरीदी जा चुकी है कुछ भूमि, अब दूसरी किश्त को भी सीएम ने दी मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। हाथरस जिले में जिला कारागार के लिए भूमि खरीदने हेतु सीएम योगी द्वारा 50.41 करोड़ की मंजूरी के देने के यह तय माना जा रहा है कि भूमि खरीदने के बाद जल्द ही जेल का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। वैसे भूमि खरीद के लिए पहले ही शासन एक किश्त भेज चुका है और कुछ किसानों की जमीन का बैनामा भी करा चुका है।
इस जिले के सृजन के बाद से अभी तक यहां जिला कारागार नहीं है। इसके निर्माण के लिए काफी समय से प्रयास चल रहे थे। तीन साल पहले इगलास रोड पर गांव बि छिया के निकट जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया था। इसके लिए करीब 60 एकड़ भूमि चिन्हित की गई थी। इस भूमि की कीमत 59 करोड़ रुपये लगाकर इसकी डिमांड शासन को भेजी गई थी। पिछले साल 8.75 करोड़ रुपये की पहली किश्त डीएम के खाते में आई थी। तब 9 किसानों की 4.224 हेक्टेयर जमीन का बैनामा कराया गया था।
विज्ञापन

अब सीएम ने दूसरी किश्त की मंजूरी भी दे दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही पूरी जमीन खरीद ली जाएगी और इस पर जेल के निर्माण के काम में भी तेजी आएगी। वैसे डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार का कहना है कि अभी यह धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही शेष धनराशि प्राप्त होगी, बची हुई भूमि को खरीदने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed