{"_id":"61900453334be7564c7556e2","slug":"hathras-the-process-of-defection-started-in-the-hope-of-ticket-hathras-news-ali2780803159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : टिकट की आस में शुरू हो गया दलबदल का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : टिकट की आस में शुरू हो गया दलबदल का सिलसिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव को लेकर कई राजनीतिक दलों के साथ-साथ राजनेताओं ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। हर दल में टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है। वहीं टिकट पाने की चाह में नेता दल भी बदल रहे हैं। कुछ नेताओं ने घर वापसी की है।
जिला पंचायत चुनाव के दौरान ही इस जिले में दलबदल का सिलसिला शुरू हो गया था। तब राजनेताओं ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर दल बदला। उस दौरान पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय, उनके भाई रामेश्वर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा ने भी अपने कई बागियों को फिर पार्टी में शामिल कर लिया। इसके उपरांत डॉ. अविन शर्मा ने भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया। उन्हें सादाबाद सीट से बसपा का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। तदुपरांत पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना ने घर वापसी की। वह सपा में शामिल हो गए।
पिछले सप्ताह पूर्व विधायक अमर सिंह यादव ने भी सपा में शामिल हो गए। वह भी शुरू में सपा से ही विधायक चुने गए थे। दोनो को सिकंदराराऊ सीट से सपा का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। इससे सपा में पहले से तैयारी कर रहे कई दावेदार खासे चिंतित भी बताए जा रहे हैं। इधर, सूत्रों की मानें तो पिछले चुनाव में कड़े मुकाबले में रहे दो अन्य प्रत्याशी भी जल्द दलबदल कर सकते हैं। इनकी भी उन दलों के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता चल रही है, जिनमें वह शामिल होने वाले हैं। कुछ अन्य नेता भी दल बदल की तैयारी में लगे हैं। संवाद