{"_id":"624c80511c0ff702ff2c8efa","slug":"hathras-the-power-line-passing-over-the-park-will-be-removed-hathras-news-ali2886052174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पार्क के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पार्क के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने मंगलवार को विकास खंड सासनी की ग्राम पंचायत सलेमपुर में निर्माणाधीन क्रीड़ास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां निर्धारित कार्ययोजना के तहत शेष कार्यों को पूरा कराने और पार्क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को अधीक्षण अभियंता से समन्वय स्थापित करते हुए हटवाने के निर्देश दिए।
डीएम ने अवशेष कार्यों को गुणवत्तापूर्वक ढंग से पूरा करने और पार्क में प्रकाश के उचित प्रबंध करने के साथ पार्क के चारों तरफ अंदर और बाहर वृहद मात्रा में पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिए। डीएम ने वहां से कूड़ा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने पार्क में कराए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि पार्क का क्षेत्रफल 40-42 वर्ग मीटर है।
इस पार्क में ओपन जिम, हर्बल पार्क, बैडमिंटन कोच, योगा स्थल के साथ-साथ पैदल टहलने के लिए बाउंड्री वॉल के अंदर ट्रैक बनाया जाएगा। बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई है। आने वाले व्यक्तियों के लिए पानी की सुविधा के लिए सबमर्सिबल लगाया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि गीले तथा सूखे कूड़े को घर-घर से संकलित करने के लिए एक कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था की गई है। दो मजदूरों को पांच-पांच हजार रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर रखा गया है। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। संवाद