फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The politics of the district will change due to border's entry into BJP

हाथरस : सीमा के भाजपा में जाने से बदलेगी जिले की सियासत

Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The politics of the district will change due to border's entry into BJP
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिस तरह से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय की भाजपा में एंट्री हुई है, उसमें पूरा गुणा भाग उनके पति रामवीर उपाध्याय का ही है। सीमा के भाजपा में आने से जिले के सियासी समीकरण तेजी से बदलेंगे। ऐसे मेें यहां के कुछ भाजपा नेता बेचैन दिखाई दिए। उन्हें यह लग रहा है कि उन्होंने भविष्य में जो अरमान पाल रखे हैं, वह शायद पूरे नहीं हो सकेंगे।
अपने बेटे चिराग उपाध्याय और फिर अब पत्नी सीमा उपाध्याय को भाजपा में रामवीर ने सीधे हाईकमान से सीधी वार्ता कर एंट्री दिलाई है। रामवीर हालांकि अभी भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव से पहले वह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

इधर, पार्टी के कुछ नेता अभी से बेचैन भी दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इन नेताओं ने भाजपा में रहकर काफी अरमान पाल रखे हैं और अब तक सब कुछ उनके अनुकूल चल भी रहा है, लेकिन सीमा के आने के बाद इन नेताओं को अभी से महसूस होने लगा है कि रामवीर परिवार की लगातार भाजपा में एंट्री से उनका दायरा काफी सिकुड़ जाएगा और उनकी हसरतें पूरी नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed