फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The pistol used in the murder recovered by taking the accused on remand

हाथरस : अभियुक्त को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद

Sun, 15 Jan 2023 07:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The pistol used in the murder recovered by taking the accused on remand
हाथरस : भुर्रका में हत्या का नामजद आरोपी अरविंद। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुर्रका में पिछले सप्ताह रंगबाजी को लेकर हुई हत्या में पुलिस ने नामजद अरविंद कुमार को शनिवार को रिमांड पर जेल से लाकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा गांव से थोड़ी दूरी पर बरामद कर लिया।
बता दें कि गांव निवासी बंटी की उसके तहेरे भाई अरविंद पुत्र अमर सिंह और चार नामजदों ने पिछले सप्ताह उस समय कर दी थी, जब वह गांव में जा रहा था। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कोतवाली दर्ज कराई गई थी। हत्या की वजह रंगबाजी निकलकर आई।
विज्ञापन

दो नामजद आरोपियों ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शनिवार को कोतवाल अशोक कुमार सिंह अलीगढ़ जिला कारागार से अरविंद को रिमांड पर लेकर आए और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गांव जरीनपुर भुर्रका से गांव जनसोई जाने वाले मार्ग पर वीराने से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा कारतूस सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने तमंचा बरामदगी के बाद अरविंद को वापस जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed