{"_id":"63178b5f7ed4833a3c5536ec","slug":"hathras-the-officers-were-made-aware-for-disaster-management-hathras-news-ali2997975181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आपदा प्रबंधन के लिए अधिकारियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आपदा प्रबंधन के लिए अधिकारियों को किया जागरूक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) डॉ. बसंत अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश-दिए। प्रभारी अधिकारी विपिन शिवहरे ने बाढ़ कार्य योजना, सूखा कार्ययोजना एवं ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन योजना बनाने के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि भविष्य में आने वाली सूखा एक गंभीर आपदा हो सकती है।
जल-संचय का प्रबंधन भविष्य में मानव जीवन के लिए हितकारी रहेगा। सूखा साप्ताहिक मॉनिटरिंग रिपोर्ट जल्द से जल्द आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भिजवाना सुनिश्चित करें। एडीएम डॉ. बसंत अग्रवाल ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ अनेक प्रकार की आपदाओं से होने वाली घटनाओं को न्यून करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाने एवं जागरूकता कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर आपदा समितियों के माध्यम से जनमानस को जागरूक करना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराना भी आपदा प्रबंधन ही है। उन्होंने सीएमओ से कहा कि सभी अस्पतालों में आपदा से संबंधित उपकरणों की जांच अवश्य कर लें। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को सभी रेस्तरां, होटल व अन्य विभागों में अग्निशमन संबंधी उपकरणों की जांच कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद