फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The name of the pedestrian path named after the freedom fighter Malkhan Singh

हाथरस ः स्वतंत्रता सेनानी मलखान सिंह के नाम पर रखा पैदल पथ मार्ग का नाम

Wed, 18 Aug 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The name of the pedestrian path named after the freedom fighter Malkhan Singh
स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर मार्ग का शिलान्यास करते नगर पालिकाध्यक्ष। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अलीगढ़ केसरी के नाम से विख्यात ठा. मलखान सिंह की स्मृति को स्थायी रखने के मकसद से नगर पालिका प्रशासन ने सिकंदराराऊ रोड पर रेलवे की दीवार के सहारे फुटपाथ का नाम ठा. मलखान सिंह पैदल पथ मार्ग रखा है। इस निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का जोशीला स्वागत भी किया गया। स्वागत करने वालों में आशीष सेंगर, डंबर सिंह थे। शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि ठा. मलखान सिंह हमारे जनपद की शान है। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नगर व जनपद की महान विभूतियों की स्मृति को चिरस्थायी रखने के उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में उनके नाम पर हाथरस- सिकंदराराऊ मार्ग पर मथुरा मार्ग की भांति पैदल फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है। इसका नामकरण मलखान सिंह पैदल पथ मार्ग रखा गया है। इस पथ पर विद्युत पोल लगवाकर प्रकाश की व्यवस्था के साथ साथ पौधरोपण व वॉल पेटिंग का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभासद अशोक शर्मा, विमल दीक्षित, अशोक गोला, ललित शर्मा, छोटे प्रधान, मनोज उर्फ काके प्रधान, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह आदि काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed