{"_id":"61b79162553c73283d39a6e4","slug":"hathras-the-miscreants-wrote-abusive-words-about-the-chief-minister-on-the-wall-sasni-news-ali280481871","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दीवार पर मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्द लिख गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दीवार पर मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्द लिख गए बदमाश
विज्ञापन
हाथरस :लूटपाट पीड़ित परिवार का हालचाल जानते विधायक हरीशंकर माहौर एवं अन्य। संबाद
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कस्बा के रामलीला मैदान के समीप घनी आबादी क्षेत्र संजय कॉलोनी में शनिवार की रात को नकाबपोश बदमाशों द्वारा गृह स्वामी को बंधक बनाकर हथियारों के बल पर की गई लाखों की लूट की घटना से कस्बा के लोगों में दहशत का माहौल है।
सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक से वार्ता की। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने पीड़ित मनोज अग्रवाल के घर पहुंचकर परिवार का हालचाल जाना और घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की। इधर, घटना के बाद कोतवाली पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच के लिए नमूने इकट्ठे किए हैं। चर्चा है कि अज्ञात बदमाशों ने दीवार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द भी लिखे गए हैं। इस कारण व्यापारियों में गुस्सा है।
दरअसल शनिवार की रात को बदमाशों ने गृहस्वामी मनोज अग्रवाल को बंधक बनाकर अज्ञात बदमाशों ने करीब दो घंटे तक तांडव मचाया था। व्यापारी की पत्नी गुंजन को बदमाशों ने सरिया एवं तमंचे से मारपीट कर घायल कर दिया था। उनका उपचार चल रहा है। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने अपनी पत्नी को बंधनमुक्त किया था। घटना के बाद गृह स्वामी ने बताया कि बदमाश ढाई लाख रुपये की नकदी, डेढ़ सौ ग्राम सोना एवं आधी किलो चांदी के गहने लूटकर ले गए हैं। 24 घंटे बाद भी पुलिस वारदात के खुलासे के करीब नहीं पहुंची है। संवाद