फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The market is buzzing for Eid, people shopping

हाथरस : ईद के लिए बाजार रहे गुलजार, खरीदारी कर रहे लोग

Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The market is buzzing for Eid, people shopping
हाथरस : शहर के घंटाघर स्थित बाजार में एक परचून की दुकान पर ईद के लिए खरीदारी करतीं मुस्लिम महिलाएं? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ईद-उल-फितर का पर्व चांद का दीदार होने पर दो या तीन मई को मनाया जाएगा। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे मुस्लिम परिवारों का माहौल खुशनुमा होता जा रहा है। ईद की खरीदारी के लिए बाजार गुलजार हो गए हैं। मुस्लिम परिवार के लोग खरीदारी में जुटे हैं। इधर, बढ़ती महंगाई का असर भी खरीदारी पर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद पहली बार ईद का त्योहार खुलकर मनाया जाएगा। इस बार सहालग का सीजन भी चल रहा है। एक ओर ईद की खरीदारी में भी मुस्लिम परिवारों के लोग जुटे हैं। शहर के मुख्य बाजारों में कपड़े, सेवई, जूता चप्पल, रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर खरीदारों भीड़ उमड़ रही है। इस बार महंगाई के चलते लोग जरूरत भर का सामान ही खरीद रहे हैं। बढ़ती महंगाई का असर भी खरीदारी पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के कारण इस बार खाद्य सामग्री के दामों में इजाफा हुआ है। बाजार में महंगाई के चलते अभी ज्यादा खरीदारी नहीं हो रही। वैसे अगले एक दो दिन में उम्मीद है कि और खरीदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज वार्ष्णेय, परचून दुकानदार
ईद के पर्व को लेकर सेवई और मेवा आदि की खरीदारी कर रहे हैं। पर्व पर रिश्तेदार भी आते हैं। तरह-तरह के व्यंजन तैयार करने के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं।

-मोहम्मद शकील, ग्राहक
इस बार पर्व पर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पहले जो त्योहार तीन से पांच हजार रुपये मनता था। अब सात से आठ हजार रुपये में मन रहा है। खाने की वस्तुओं से लेकर कपड़े, जूते, चप्पल आदि सभी सामान महंगा है।
- छोटू, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed