फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Magic of Kanhaiya Mittal's voice will play in Shri Dauji Maharaj fair today

हाथरस: श्री दाऊजी महाराज मेले में आज चलेगा कन्हैया मित्तल की आवाज का जादू, झूम उठेगा भक्तों का मन

Fri, 16 Sep 2022 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

कन्हैया मित्तल द्वारा जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, के अलावा अन्य भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। रात आठ बजे दरबार में श्याम बाबा की प्रस्तुति शुरू होगी।

विज्ञापन
Magic of Kanhaiya Mittal's voice will play in Shri Dauji Maharaj fair today
खाटू श्याम की भजन संध्या को लेकर वार्ता करते आयोजक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री दाऊजी महाराज मेला में शुक्रवार को खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी प्रस्तुति देंगे। श्याम बाबा के 56 भोग लगाए जाएंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अनुराग अग्निहोत्री ने वार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात आठ बजे दरबार में श्याम बाबा की प्रस्तुति शुरू होगी। कन्हैया मित्तल द्वारा जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, के अलावा अन्य भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में परशुराम जन्मस्थली जलालाबाद के महंत परमपूज्य स्वामी सत्यदेव महाराज शामिल होंगे। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, बाल आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान शामिल होंगे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, चौ. देवेंद्र सिंह सहित अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी भक्तों से भजन संध्या में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed