फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The lock was hanging in the CHC till 10 am

हाथरस : सुबह 10 बजे तक सीएचसी में लटका था ताला

Tue, 18 Jan 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The lock was hanging in the CHC till 10 am
सुबह दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला। संवाद - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोग दूर दराज भटकते रहते है। मजबूर होकर मरीज एवं तीमारदारों को झोलाछाप चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है। सोमवार को कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 10 बजे तक ताला लटक था। मरीज सीएचसी परिसर में भटक रहे थे।
कस्बा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं का टोटा रहता है। चिकित्सकों की कमी से लोगों का इलाज नहीं हो पाता है। कभी भी निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुलता है। इससे भी बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का है। सोमवार को यही आलम कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र पर देखा गया।
विज्ञापन

जहां 10 बजे तक कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। 10 बजे के बाद ओपीडी में मात्र पर्चा बनाने वाला कर्मचारी आया और मरीजों के पर्चे बनाना शुरू कर दिया लेकिन चिकित्सक कोई मौजूद नहीं था। इस कारण मरीज पर्चा लेकर परिसर में इधर उधर भटकते रहे। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता है कि दस बजे तक अस्पताल नहीं खुला हो। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed