{"_id":"622a4fae6f4eec6b411a0735","slug":"hathras-the-issue-of-outsider-did-not-run-on-hathras-sadar-seat-hathras-news-ali2868424189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हाथरस सदर सीट पर नहीं चला ‘बाहरी’ का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हाथरस सदर सीट पर नहीं चला ‘बाहरी’ का मुद्दा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस सदर विधानसभा सीट पर बाहरी प्रत्याशी के मुद्दे को जनता ने नकार दिया। जनता ने भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर को काफी वोटों से जिताया है। उल्लेखनीय है कि जब अंजुला माहौर को भाजपा ने हाथरस सदर सीट से टिकट दिया था तो इसका काफी विरोध हुआ था। कई भाजपा नेताओं ने ही बगावत कर दी थी।
अंजुला माहौर आगरा की पूर्व मेयर रही हैं। पार्टी के अंदर और बाहर विरोध के स्वर उठे थे और उन्हें बाहरी प्रत्याशी बताया गया था। सपा प्रत्याशी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था, लेकिन जिस तरह अंजुला की झोली में वोटों की बारिश हुई, उससे स्पष्ट हो गया कि लोगों ने योगी-मोदी के नाम पर वोट दिया है और बाहरी प्रत्याशी के मुद्दे को नकार दिया है। संवाद