फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The influx of devotees in temples on the second day of Sharadiya Navratri

हाथरस: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

Sun, 18 Oct 2020 10:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The influx of devotees in temples on the second day of Sharadiya Navratri
हाथरस: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को भी शहर के मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा। भोर की पहली किरण के साथ मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ रही। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। भक्तों ने उपवास रखा। देवी के मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी में सराबोर नजर आए।
भोर की पहली किरण से शुरू हुआ देवी के जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक चला। पूरा वातावरण घंटों की टंकार और महामाई के जयघोषों से गूंजता रहा। सुबह लोगों ने परिवार सहित पूजा-अर्चना की। इसके बाद नजदीकी मंदिरों में जाकर देवी की प्रतिमाओं का जलाभिषेक किया। शाम के समय शहर के सभी देवी मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आए। देवी प्रतिमाओं के मनोहारी शृंगारों के दर्शन के लिए भी भक्त मंदिरों में पहुंचते रहे। जगह-जगह भजन-कीर्तन की धूम रही।
विज्ञापन

इन मंदिरों में पहुंचे भक्त
जिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, उनमें शहर के बौहरे वाली देवी मंदिर, हाथुरसी देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुंडा मंदिर, किला गेट पथवारी मंदिर, मुरसान गेट वाराही मंदिर, शीतला देवी मंदिर, सासनी स्थित मां कंकाली मंदिर, बिसाना स्थित तारागढ़ वाली देवी मंदिर प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed