फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The incomplete bridge of Aligarh Road canal will be completed with three crores

हाथरस : तीन करोड़ से पूरा होगा अलीगढ़ रोड नहर का अधूरा पुल

Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The incomplete bridge of Aligarh Road canal will be completed with three crores
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कई वर्षों के इंतजार के बाद अलीगढ़ रोड नहर पर अधूरे पुल का निर्माण पूरा होने की आस बंध गई है। यह काम तीन करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इस पुल के बनने के बाद नहर पर आने-जाने के लिए दो अलग-अलग पुल होंगे। पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। यह काम इस सप्ताह में शुरू हो जाने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड पर एक पुरानी नहर है। किसानों को पानी देने के लिए इसके पास ही दूसरी नहर बनाई गई। हालांकि इस नहर में अभी तक पानी नहीं आया है। इस नहर पर करोड़ों रुपये की लागत से पुल भी तैयार किया गया। जब नहर चालू नहीं हुई तो पुल का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका। जिला प्रशासन ने इस पुल को चालू कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। शासन से पत्राचार भी किया गया।
विज्ञापन

इस पुल के निर्माण को बीते दिनों हरी झंडी मिली। शहर के अलीगढ़ रोड से हजारों की संख्या में गुजरते हैं। एक ही पुल पर वाहनों का दबाव रहता है। कभी-कभी वहां जाम भी लग जाता है। इस पुल की चौड़ाई काफी कम है। अब लोनिवि द्वारा इस पुल के निर्माण को पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तीन करोड़ करोड़ रुपये की लागत से दीवार व पुल को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस पुल का निर्माण पूरा होने से लोगों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अलीगढ़ रोड की नहर पर जो पुल अधूरा पड़ा है, उसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। तीन करोड़ की लागत से पुल का निर्माण पूरा किया जाएगा। इस सप्ताह निर्माण कार्य शुरू कराने के पूरे प्रयास हैं।
-राजेश कुमार निगम, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed