फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The gift of construction of 21 interlocking roads and drains

हाथरस : 21 इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण की दी सौगात

Tue, 28 Dec 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The gift of construction of 21 interlocking roads and drains
इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण करतीं ब्लाक प्रमुख डॉ. रीना चौधरी, यथार्थ चौध? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन के मौके पर सादाबाद ब्लॉक प्रमुख डॉ. रीना चौधरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी और रालोद नेता बहादुर सिंह ने गांव नौगांव, पचावरी, मई, जारऊ, बिसावर, सुसाइन, भुर्रका, सरौठ, बिलारा, कुरसंडा, कंजौली, मढ़नई, जैतई आदि में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 21 इंटरलॉकिंग खड़ंजा और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
ब्लाक प्रमुख डॉ. रीना चौधरी ने कहा कि पूरे क्षेत्र का भेदभाव रहित समग्र विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है। जहां जहां भी सड़के खराब थीं और जल निकासी के लिए नाली आदि नहीं थीं, उन गांव में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी ने कहा कि गांव के विकास के लिए संचालित होने वाली योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा हैै।
विज्ञापन

बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में निरंतर प्रगति कार्य चलता रहेगा और जनता को हर बुनियादी सुविधा मिलती रहेगी। इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। इस मौके पर जिपं सदस्य सुआ पहलवान, रालोद जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी, बहादुर सिंह, विजय, मुखिया, अरुण चौधरी, गौरीशंकर, डॉ. रामबाबू, मनीराम, रमेशचंद्र, डॉ. श्यामबाबू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed