{"_id":"623227f8a3268055717af1dc","slug":"hathras-the-game-of-doubling-the-rupee-still-going-on-in-bisawar-shaphu-news-ali28726550","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिसावर में अभी भी चल रहा रुपये दोगुना करने का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिसावर में अभी भी चल रहा रुपये दोगुना करने का खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
क्षेत्र के गांव बिसावर में थर्ड पार्टी एप के माध्यम से सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी की खबर आने से खलबली मची हुई है। बिसावर में अभी भी रुपये दोगुना करने का खेल चल रहा है। एप के माध्यम से लोगों को रुपये डबल करने का लालच देकर इसका शिकार बनाया जा रहा है।
व्यापारिक गतिविधियों के लिए विख्यात बिसावर में पिछले दो चार दिन से ऑनलाइन ठगी का मामला चर्चा में हैं। थर्ड पार्टी एप के जरिये 100 से ज्यादा लोग इस झांसे में आ चुके हैं। दिल्ली डिस्काउंट नाम के इस एप के जरिये बिसावर के दर्जनों लोगों ने इसमें रकम लगाई थी।
बाद में आईएनआर, वीपीएस, आईबीएस, सीए, रियान जैसे एप का नेटवर्क पिछले कुछ दिनों में बढ़ गया है। दर्जनों पेशेवर लोग अभी भी इन एप के जरिये निवेश कर रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये इन्वेस्टर को हैंडल किया जा रहा है। इसके साथ ही उसने लोगों को ठगने की बड़ी तैयारी की है।
विज्ञापन
ग्रुप ऑपरेटर 71 स्कीम से जुड़ी किसी भी समस्या, संदेह या असमंजस की स्थिति में तुरंत जवाब देता है और इस स्कीम में रुपये लगाने वाले लोगों को संतुष्ट कर देता है। इसलिए पूरे विश्वास के साथ लोग इस योजना में पैसे लगा रहे हैं। पुलिस अभी भी इसमें ढुलमुल रवैया अपना रही है। कोतवाली निरीक्षक शिव कुमार शर्मा का कहना है कि मेरे पास में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।