{"_id":"62c5caf1b274e42b304abfff","slug":"hathras-the-fruit-did-not-come-on-the-moong-plant-the-farmer-asked-for-compensation-hasayan-news-ali2954879103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मूंग के पौधे पर नहीं आई फली, किसान ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मूंग के पौधे पर नहीं आई फली, किसान ने मांगा मुआवजा
विज्ञापन
हाथरस : फली विहीन मूंग के पौधे दिखाकर शिकायत करते पीड़ित किसान गिरीश कुमार पुंढीर। संवाद
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
क्षेत्र के गांव जिरौली कलां निवासी एक किसान ने दो माह पूर्व सिकंदराराऊ के एक बीज विक्रेता से 70 किलो मूंग का बीज खरीदकर उसकी बुवाई कर दी। बीज बोने के उपरांत जब फसल पर मूंग की फली नहीं आई तो किसान ने इसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी से की। किसान ने उन्हें फली विहीन पौधे भी दिखाए और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही मुआवजा दिलवाने की मांग की।
गिरीश कुमार पुंढीर पुत्र स्व: श्री प्रकाश बाबू निवासी सराय उम्दा बेगम जीटी रोड सिकंदराराऊ ने जिला कृषि अधिकारी हाथरस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि एक मई को उसने सिकंदराराऊ के विक्रेता से मूंग के बीज के पांच-पांच किग्रा वजन के कुल 14 पैकेट खरीदे थे। इनमें कुल 70 किग्रा बीज था। इस बीज को उन्होंने अपने 40 बीघा खेत में बो दिया।
बुवाई के बाद उन्होंने समय से स्प्रे भी किया और फसल की सिंचाई भी की। इसके बावजूद पौधे पर मूंग की फली नही आई। उन्होंने कहा कि पौधे पर फली न आने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है और उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई हे। पुंढीर ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद