फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The faces of the workers' daughters blossomed after getting a bicycle

हाथरस : साइकिल पाकर खिले श्रमिकों की बेटियों के चेहरे

Tue, 04 Jan 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The faces of the workers' daughters blossomed after getting a bicycle
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, श्रम विभाग, उप्र एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्र, पुत्रियों को नौवीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण किया गया।
इस दौरान 102 बच्चों को साइकिल दिए गए। वहीं, श्रमिकों के भरण पोषण भत्ता ऑनलाइन हस्तांरण योजनांतर्गत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। विधायक सदर हरी शंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सभी पात्र लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर तथा वैशाखी का वितरण किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि उपकरण के अभाव में दिव्यांग बच्चे शिक्षा से तथा नौजवान किसी पर आश्रित न रहे। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों के निश्चित रूप से मिलना चाहिए। हरीशंकर माहौर ने कहा कि हमारी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा श्रमिकों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता के आनलाइन हस्तांतरण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 52 छात्राओं तथा 50 छात्रों को साइकिल वितरित की गई।

10 लाभार्थियों को ई-श्रम पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किया गया। दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा लाभार्थियों हेतु 109 ट्राई साइकिल, 12 को व्हील चेयर तथा 21 नेत्रहीनों को ब्लाइंड स्टिक का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed