फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The experimental examination of the missed students will be held on June 9 and 10

हाथरस: नौ व दस जून को होगी छूटे हुए विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा

Sat, 06 Jun 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The experimental examination of the missed students will be held on June 9 and 10
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट के छूटे हुए परीक्षार्थियों के को प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का एक मौका और दिया है। जिले में ऐसे विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ व दस जून को होगी। इसके लिए केंद्र व परीक्षकों की सूची भी जारी की गई है।
इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष -2020 में प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए परीक्षार्थियों की नौ व दस जून को प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा बागला इंटर कॉलेज में होगी। गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज में और भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा सरस्वती इंटर कॉलेज में होगी। सिलाई की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए श्रीराधे लाल इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं फल संरक्षण की प्रयोगात्मक परीक्षा श्री केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में अनूप शर्मा की देखरेख में होगी। धुलाई एवं रंगाई की प्रयोगात्मक परीक्षा श्रीरामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोनाली वार्ष्णेय की निगरानी में होगी। कंप्यूटर तकनीक एवं रख-रखाव की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए श्री बृजवासी एलबीएस इंटर कॉलेज जलेसर रोड हाथरस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर छूटे हुए विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed