फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The contract of five drivers-operators who were absent from duty ended

हाथरस : ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले पांच चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त

Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The contract of five drivers-operators who were absent from duty ended
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली के त्योहार को देखते हुए रोडवेज के हाथरस डिपो के अधिकारियों द्वारा चालक-परिचालकों की ड्यूटी पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पांच कर्मियों की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने संविदा समाप्त कर दी है। इनमें दो चालक और तीन परिचालक शामिल हैं। पांच की संविदा समाप्त होने के बाद डिपो के अन्य कर्मियों में खलबली मची हुई है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की हालत काफी समय से नहीं चल रही है। चालक-परिचालक अपनी मनमानी से गैरहाजिर हो जाते हैं। इस कारण संचालन गड़बड़ा जाता है। इस कारण डिपो की आमदनी प्रभावित होती है।
विज्ञापन

अब होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए डिपो के अधिकारियों ने चालक-परिचालकों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे दो चालक और तीन परिचालकों की एआरएम ने संविदा समाप्त कर दी है। अन्य गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों का डाटा भी खंगाला जा रहा है। यदि वह जल्द ही काम पर नहीं लौटे तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed