{"_id":"6227a6d22ab5894f2d6c8cda","slug":"hathras-the-contract-of-five-drivers-operators-who-were-absent-from-duty-ended-hathras-news-ali2867080166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले पांच चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले पांच चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
होली के त्योहार को देखते हुए रोडवेज के हाथरस डिपो के अधिकारियों द्वारा चालक-परिचालकों की ड्यूटी पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पांच कर्मियों की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने संविदा समाप्त कर दी है। इनमें दो चालक और तीन परिचालक शामिल हैं। पांच की संविदा समाप्त होने के बाद डिपो के अन्य कर्मियों में खलबली मची हुई है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की हालत काफी समय से नहीं चल रही है। चालक-परिचालक अपनी मनमानी से गैरहाजिर हो जाते हैं। इस कारण संचालन गड़बड़ा जाता है। इस कारण डिपो की आमदनी प्रभावित होती है।
अब होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए डिपो के अधिकारियों ने चालक-परिचालकों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे दो चालक और तीन परिचालकों की एआरएम ने संविदा समाप्त कर दी है। अन्य गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों का डाटा भी खंगाला जा रहा है। यदि वह जल्द ही काम पर नहीं लौटे तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद