फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The city drenched in devotion due to the Mahavir procession

हाथरस : महावीर शोभायात्रा से भक्ति में सराबोर हुआ शहर

Thu, 14 Apr 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The city drenched in devotion due to the Mahavir procession
हाथरस : महावीर स्वामी शोभायात्रा का शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष व ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैन मत के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा बृहस्पतिवार को नयागंज स्थित ठा. नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से धूमधाम से निकाली गयई। कई स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रथ पर सवार भगवान महावीर स्वामी की आरती उतारकर किया।
शोभायात्रा को नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी, अशोक गोला, दिनेश शर्मा, मनीष अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाई। श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने सभी का माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मुसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, उद्योगपति श्रीकृष्ण खेतान, अशोक अग्रवाल जीके, समाजसेवी तजवंत कालरा, रामकुमार अग्रवाल, विहिप नेता राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह सहित अन्य राजनीतिक दलों के लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। इनका स्वागत किया गया। शोभायात्रा में स्वर्णमयी रथ, रजत रथ, ऐरावत हाथी एवं पालने की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। पालने को झुलाने में महिलाओं में काफी उत्साह रहा। जगह-जगह लोगों ने भगवान महावीर स्वामी की आरती उतारी। बैडबाजों की धुनों के भक्ती गीतों पर महिला व पुरुष नृत्य करते हुए चल रहे थे। घोड़ों पर सवार राजकुमार आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

ये रहे शोभायात्रा में मौजूद
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल एडवोकेट, मनोज अग्रवाल राया वाले, विवेक अग्रवाल, दीपेश सराफ, विपुल सिंघानिया, ज्ञानी हरपाल सिंह, बल्लेवीर, राम नारायण गोयल, अशोक वार्ष्णेय, राजेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सत्यनारायण गर्ग, सुरेंद्र वार्ष्णेय, विक्की अग्रवाल, नगेंद्र पाठक, प्रशांत पाठक, भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव जैन भूरा, अमित जैन, पंकज जैन, मोनू जैन, जितेंद्र जैन, सिंपल जैन, सौरभ जैन रानू, पुलकित जैन, नेहा जैन, जया जैन, सीनू जैन, अर्चना जैन, मनीष जैन कृषि, प्रियंका जैन, बुलबुल जैन, अनुज्ञा जैन, उमेश जैन, अंकित जैन, सुधीर जैन , अर्पित जैन, छीतरमल जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन जैन, ईला जैन, सुनीता जैन, शशी जैन, पार्थ जैन, मुदित जैन, डिंपल जैन, कमलेश जैन, , कैलाशचंद्र जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, कैलाशचंद्र जैन, धन्य कुमार सोगानी, विजय कुमार जैन, राकेश जैन, संजीव जैन सहित काफी लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed