फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The city drenched in devotion due to the Khatu Shyam procession

हाथरस : खाटू श्याम शोभायात्रा से भक्ति में सराबोर हुआ शहर

Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The city drenched in devotion due to the Khatu Shyam procession
हाथरस : खाटू श्याम की शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ खाटू श्याम सेवा समिति के बैनर तले खाटू श्याम की 15वीं शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कई जगह आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्याम प्रेस परिसर में निशान यात्रा का समापन हुआ। यहां यात्रा का जोशीला स्वागत यिका गया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ।
इस साल भी शुक्रवार की सुबह शहर की अंगूमल धर्मशाला से पूजा-अर्चना के बाद खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के चामड़ गेट, नयागंज, रुई की मंडी, घंटाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, सरक्यूलर रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए अंगूमल की धर्मशाला पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, भोलेनाथ और केरल की झांकी सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा सरक्यूलर रोड से अलीगढ़ रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे। श्याम प्रेस में यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में करीब 300 महिला, पुरुष निशान लेकर चल रहे थे। मंदिर पर पहुंचकर निशान यात्रा समाप्त हुई। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी, आशीष गौड़, मोनू मित्तल, शुभम अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, संदीप, चेतन, जीतू, सुनील बंसल, कपिल, माधव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed