फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The bride departed with Piya by helicopter after seven rounds

हाथरस : सात फेरे के बाद हेलिकॉप्टर से पिया संग विदा हुई दुल्हन

Tue, 14 Dec 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The bride departed with Piya by helicopter after seven rounds
हाथरस : सादाबाद में हेलिकॉप्टर से पिया संग रवाना होती दुल्हन सर्वेश। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद (हाथरस)। नगर में एक बेटी की शादी न सिर्फ शाही अंदाज में हुई, बल्कि दुल्हन बनने के बाद उसकी विदाई भी अनोखे अंदाज में हुई। इस विदाई के सैकड़ों लोग गवाह भी बने। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन हेलिकॉप्टर में बैठकर अपने पिया के साथ अपनी ससुराल के लिए रवाना हो गई। हेलिकॉप्टर से विदाई को देखने के लिए नगर के छाबी मियां बाग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। हेलीपैड पर मायके पक्ष के लोगों ने दूल्हा दुल्हन को बुके भेंट कर सफल शादीशुदा जीवन की बधाई देकर भरी आंखों से विदा किया। ये पहला ऐसा मौका था, जब सादाबाद नगर से एक दुल्हन की इस तरह से विदाई हुई।
गौरतलब है कि नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय शिवचरनलाल वाल्मीकि की पौत्री और भाजपा नेता उदय कुमार वाल्मीकि की बेटी कुमारी सर्वेश का विवाह हरियाणा के होडल क्षेत्र के भाजपा विधायक जगदीश नायर के बेटे राहुल के साथ तय हुआ था। लिहाजा, दूल्हे राजा रविवार को हरियाणा से हेलिकॉप्टर के जरिये सादाबाद पहुंच गए।
विज्ञापन

रविवार की देर रात विवाह स्थल उत्सव गार्डन में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद सर्वेश और राहुल ने दूल्हा-दुल्हन के रूप में अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लिए और जीवनभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। शादी होते ही विवाह स्थल पर दोनों परिवारों को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इसके बाद सोमवार की दोपहर करीब एक बजे उदय कुमार वाल्मीकि दामाद राहुल और बेटी सर्वेश को लेकर कार से छाबी मियां बाग में बने हेलीपैड पर पहुंचे। कार से उतरने के बाद वह हेलिकॉप्टर की तरफ बढ़े तो फूलों की बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब सवा बजे उदय कुमार वाल्मीकि ने बेटी सर्वेश और दामाद को राहुल को हेलिकॉप्टर में बैठाया तो उनकी आंखें भर आईं। डेढ़ बजे हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और दूल्हा हेलिकॉप्टर में दुल्हन को उड़ाकर ले गया। पिता उदय कुमार वाल्मीकि ने बताया कि उन्होंने बेटी को हेलिकॉप्टर से विदा करने का जो सपना देखा था, वह पूरा हो गया।

छह घंटे रही बरात की धूम, एनएच पर लगा जाम
सादाबाद। नगर में हुई यह अनोखी शादी शाही अंदाज में हुई। विवाह उत्सव स्थल से पूर्व एसडीएम कोर्ट के पास से दूल्हे की बरात रविवार की शाम छह बजे से शुरू हुई, जो कि हाथरस रोड, सादाबाद बस स्टैंड आदि जगहों से होती हुई रात करीब 12 बजे मोहल्ला मथुरापुरी में पहुंची और रात करीब डेढ़ बजे विवाह स्थल उत्सव गार्डन में बरात का स्वागत किया गया। कुल मिलाकर बरात को विवाह स्थल तक पहुंचने में करीब सात घंटे का समय लग गया। इस दौरान आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य कई स्थानों कई घंटे तक काफी लंबा जाम भी लगा रहा। बरात में 10 घोडे़, छह ऊंट, नौ बैंड, नौ धार्मिक झांकी शामिल रहे। समारोह में मुख्य रूप से दूल्हे के पिता और होडल विधायक जगदीश नायर, सांसद राजवीर सिंह दिलेर, खैर विधायक अनूप कुमार, मथुरा के मेयर मुकेश आर्य, पूर्व मेयर आगरा इंद्रजीत आर्य, उप्र कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जैसवाल, उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल सहित काफी प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed