{"_id":"62113b57425af9682b715d17","slug":"hathras-the-baby-was-given-birth-in-an-ambulance-hasayan-news-ali2855255165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एंबुलेंस में शिशु को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एंबुलेंस में शिशु को दिया जन्म
विज्ञापन
हाथरस : एंबुलेंस में जन्मे नवजात शिशु के साथ परिजन व कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
सरकारी एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही हैं। क्षेत्र में एक और महिला ने प्रसव के लिए ले जाते समय रास्ते में शिशु को जन्म दे दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाना के माजरा नगला अहीर की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो आशा कार्यकर्ताओं ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर गर्भवती महिला को सहायता दिलाई।
एंबुलेंस पर तैनात आपातकालीन स्वास्थ्य सहायक मनोज कुमार व चालक मोहरपाल सिंह गांव नगला अहीर से प्रसव पीड़िता राधा पत्नी बनी सिंह को आशा कार्यकर्ता उर्मिला देवी के साथ लेकर सीएचसी महौ लेकर जा रहे थे। बरवाना-कैलोरा मार्ग के जर्जर होने के कारण गर्भवती राधा ने प्रसव पीड़ा तेज होने के बाद एंबुलेंस 108 में ही नवजात शिशु के रूप में पुत्र को जन्म दे दिया। इसके बाद प्रसव पीड़िता को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। संवाद