{"_id":"61c21cb4d97a9d68a24339dd","slug":"hathras-the-arrival-of-the-energy-minister-created-panic-among-the-electricity-officers-hathras-news-ali2811691161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ऊर्जामंत्री के आगमन से बिजली अफसरों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ऊर्जामंत्री के आगमन से बिजली अफसरों में मची खलबली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा की विश्वास यात्रा में मंगलवार को प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा शामिल हुए। ऊर्जामंत्री के आगमन से बिजली अफसरों में खलबली मची रही। शहर के आगरा रोड से लेकर बाईपास रुहेरी तक अफसर सतर्क दिखे। लाइन स्टाफ भी अफसरों के साथ मौजूद रहा। अफसरों ने यात्रा से पहले मुख्य मार्गों पर पेट्रोलिंग भी की, ताकि यात्रा में कोई परेशानी न हो।
मंगलवार की रात को जन विश्वास यात्रा का आगमन शहर में हो गया था। यात्रा में ऊर्जामंत्री के शामिल होने के कारण बिजली महकमे के अधिकारी सतर्क नजर आए। अफसरों ने बिजली आपूर्ति की खुद निगरानी की। इसके अलावा यात्रा से पहले अधिकारियों ने मुख्य मार्गों की पेट्रोलिंग की। कहीं कोई तार नीचा तो नही है।
यात्रा को लेकर अधीक्षण अभियंता जगतराम, अधिशासी अभियंता प्रथम सुभाष चंद्रा, एसडीओ विशाल निषाद, एसडीओ कुलदीप श्रीवास्तव, जेई लाइन स्टाफ के साथ मुस्तैद नजर आया। ऊर्जामंत्री के गंतव्य के लिए रवाना होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।