फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The accused of killing the youth sent to jail, looking for the third

हाथरस : युवक की हत्या के आरोपियों को भेजा जेल, तीसरे की तलाश

Thu, 25 Nov 2021 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The accused of killing the youth sent to jail, looking for the third
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नशेबाजी में हुए विवाद के बाद युवक की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब इस मामले के तीसरे आरोपी की भी पुलिस को तलाश है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी जैनी निवासी बंटी (40 वर्ष) पुत्र निरंजन सिंह भूरापीर चौराहा स्थित हेयर ड्रेसर की दुकान पर बाल काटने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि उसे शनिवार शाम को तीन जानकार युवक अपने साथ बुलाकर ले गए। शाम को छह बजे बंटी ने फोन पर नगला अलिया होने की जानकारी परिजनों को दी और फिर उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। मंगलवार की दोपहर को परिजन पहले कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे। वहां से पुलिस ने मामला कोतवाली सदर का होने की बात कहकर उन्हें कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को तहरीर पर पुलिस ने गांव गंगचौली के तीन नामजद लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने नगला अलिया की पोखर से शव को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने दो नामजदों राहुल व नरेंद्र उर्फ कलुआ निवासीगण गंगचौली को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed