{"_id":"6037daea8ebc3ee9614ded1c","slug":"hathras-tempo-overturns-uncontrollably-driver-s-condition-critical-hathras-news-ali25720963","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, चालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, चालक की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बाईपास रोड रूहेरी तिराहे पर एक टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में चालक सहित टेंपो सवार कई लोग चोटिल हो गए। चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे शहर के किसी निजी अस्पताल में ले गए।
अलीगढ़ आगरा बाईपास रोड स्थित रूहेरी पर अलीगढ़ की तरफ से आ रहा टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार यात्री दब गए। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर दुकानदार व राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को टेंपो से बाहर निकाला। सभी को हल्की चोट आई थी। चालक गंभीर रूप से जख्मी था।
चालक सिकंदर पुत्र बाबू लाल निवासी रूहेरी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर किए जाने की बात कही तो परिजन उसे शहर के किसी निजी अस्पताल लेकर चले गए।