{"_id":"6255c831b71dae2b622610b2","slug":"hathras-temple-shridauji-maharaj-will-be-beautified-hathras-news-ali2891542105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मंदिर श्रीदाऊजी महाराज का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मंदिर श्रीदाऊजी महाराज का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
हाथरस : ऐतिहासिक किला स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज। संवाद
- फोटो : HATHRAS
गौरव भारद्वाज
हाथरस। आने वाले दिनों में ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से यहां आने वाले लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी। सदर विधायक अंजुला माहौर अपनी पहली विधायक निधि को शहर के लोगों व संगठन के पदाधिकारियों की राय पर मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्यों में खर्च करेंगी। संवाद
मंदिर के गुंबद पर हैं तोप के गोलों के निशान
ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज का निर्माण यहां के राजा दयाराम ने कराया था। दाऊजी मंदिर पर मेले की शुरुआत वर्ष 1912 में तत्कालीन तहसीलदार श्याम लाल ने कराई थी। कहा जाता है कि श्यामलाल का बेटा बीमार हो गया था। उन्हें सपना आया कि श्रीदाऊजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ किला क्षेत्र में मेले का आयोजन कराएं। ऐसा करने से उनका बेटा स्वस्थ हो गया। तभी से दाऊजी महाराज का मेला प्रतिवर्ष लग रहा है। कालांतर में मेला महोत्सव के रूप में तब्दील हो गया। अंग्रेजी फौज ने मंदिर श्रीदाऊजी महाराज पर वर्ष 1817 में गोले दागे थे, लेकिन इस मंदिर का कुछ न बिगाड़ सके। मंदिर की गुंबद में आज भी तोप के गोलों के निशान हैं। मंदिर में एक गोला सुरक्षित भी रखा हुआ है।
केंद्रीय मंत्री की पहल पर जारी हुआ बजट
लोगों का कहना है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। यह बजट केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर हुआ है। 24 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बाकी दूसरी किस्त का पता नहीं चल पा रहा है। यहां रेवती मैया पंडाल सहित काफी कार्य इस बजट से हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
मेरा संकल्प है कि जो पहली निधि मिलेगी, उसे सबसे पहले मंदिर श्रीदाऊजी महाराज पर शहर के लोगों व संगठन के लोगों की राय पर खर्च किया जाएगा। यहां आने वाले लोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले।
-अंजुला माहौर, सदर विधायक
विधायक दाऊबाबा के भक्तों के साथ बैठक करें। लोगों की राय लें। वहां की जो आवश्यकता है, उसके अनुरूप कार्य किया जना चाहिए। यहां जो पुरानी कार्ययोजना बनाई जा चुकी है, उस पर भी काम होना जरूरी है। अतिक्रमण व कब्जे भी हटवाए जाएं।
-हरीश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता
सबसे पहले दाऊजी मंदिर के सामने बड़ा टिनशेड लगना चाहिए। विधायक निधि से मंदिर के चारों तरफ दाऊ बाबा की लीलाओं का चित्रण होना चाहिए। इसके अलावा जो अतिक्रमण आसानी से हटाया जा सकता है, उसे हटाया जाए।
-अतुल आंधीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता