{"_id":"61c37470b59c9c21f70f0b9e","slug":"hathras-tehsildar-inspects-polling-booths-hand-pump-found-defective-sadabad-news-ali2812547188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तहसीलदार ने मतदान बूथों का निरीक्षण, हैंडपंप मिला खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तहसीलदार ने मतदान बूथों का निरीक्षण, हैंडपंप मिला खराब
विज्ञापन
हाथरस : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथों का निरीक्षण करते तहसीलदार अनिल कुमार। सं
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं। बुधवार को तहसीलदार अनिल कुमार सिंह ने कई गांवों में पहुंचकर मतदान बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अव्यवस्थाओं व कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
तहसीलदार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सादाबाद स्थित किसान भवन, सादाबाद विकास खंड दफ्तर में बने बूथ के अलावा गांव बुढ़ाइच, सहप ऊ, खौंडा, परसौरा, नगला बंजारा, नगला मौजी आदि में स्कूल व अन्य जगह बनाए गए मतदान बूथों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बूथों पर चारदीवारी, रैंप, शौचालय, हैंडपंप, शेड, विद्युत कनेक्शन, फर्नीचर, भवन की स्थिति, कमरों की संख्या, नेट कनेक्टिविटी आदि का निरीक्षण किया गया है। अधिकतर बूथों पर व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। किसान भवन में बने बूथ पर काफी गंदगी मिली और वहां का हैंडपंप भी खराब मिला, जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर लेखपाल पंकेश कौशिक व अन्य लोग मौजूद रहे।