फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tehsildar heard even after strike, advocates raised slogans

हाथरस : हड़ताल के बाद भी तहसीलदार ने की सुनवाई, अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी

Fri, 17 Sep 2021 03:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tehsildar heard even after strike, advocates raised slogans
तहसील सदर पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में एक अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में सोमवार को जिले के सभी न्यायालयों के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इस दौरान तहसील सदर में तहसीलदार अपनी कोर्ट में बैठकर कामकाज निपटाने लगे तो अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। लेकिन तहसीलदार ने काम बंद नहीं किया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मंडलायुक्त से उनकी शिकायत करने का निर्णय लिया है।
दो दिन पहले गौतमबुद्ध नगर में एक अधिवक्ता के साथ पुलिस ने अभद्रता कर दी थी। इसके विरोध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 24 जिलों के अधिवक्ताओं ने हड़ताल का ऐलान किया था। इसी के चलते सोमवार को यहां भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने भी तहसील सदर में हड़ताल रखी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि हड़ताल के बीच में ही तहसीलदार सदर अपने कोर्ट में बैठ गए और सुनवाई करने लगे। अधिवक्ताओं ने उनसे हड़ताल का हवाला देकर सुनवाई न करने को कहा। लेकिन तहसीलदार सदर ने उनकी बात नहीं मानी और अभद्रता करने लगे। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बाद में तहसीलदार सदर अपनी कोर्ट से चले गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि वह तहसीलदार सदर की शिकायत मंडलायुक्त से करेंगे और जब तक उन्हें हटाया नहीं जाएगा, तब तक उनकी कोर्ट का बहिष्कार करेंगे। साथ ही आमरण अनशन की चेतावनी भी दी।

इस मौके पर अध्यक्ष लीलाधर पिप्पल, राजकुमार अग्निहोत्री, ब्रजकांत बाबू, किशनलाल, शशांक पचौरी, अमित उपाध्याय, प्रमोद गोस्वामी, राजू सिंह, गिरीश गौड़, सत्यप्रकाश वर्मा, सीपी सिंह, जेपी जैसवाल, नितिन जैसवाल, प्रताप सिंह राघव, मुन्नालाल निमेष,किशन सिंह राघव, राहुल वशिष्ठ, नरेश कुमार सिंह, रजनीश गौतम, भरत गौतम, उपेंद्र पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed