फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras : Tehsil area wise magistrate and police station area wise designated officer in charge

हाथरस : तहसील क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट और थाना क्षेत्रवार प्रभारी अधिकारी नामित

Wed, 16 Mar 2022 10:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras : Tehsil area wise magistrate and police station area wise designated officer in charge
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

होली और शब-ए-बरात को लेकर डीएम रमेश रंजन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों का नामित किया है। डीएम ने उप जिला मजिस्ट्रेट अंजलि गंगवार को संपूर्ण तहसील क्षेत्र हाथरस, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट अंकुर वर्मा को संपूर्ण नगर क्षेत्र हाथरस, उप जिला मजिस्ट्रेट सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे को संपूर्ण तहसील क्षेत्र सादाबाद का प्रभारी अधिकारी नामित किया है।
इसके अलावा प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राजकुमार यादव को संपूर्ण नगर क्षेत्र सादाबाद, उप जिला मजिस्ट्रेट सिकंदराराऊ वेद सिंह चौहान को संपूर्ण तहसील क्षेत्र सिकंदराराऊ, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट शिव सिंह को संपूर्ण नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ, उप जिला मजिस्ट्रेट सासनी नीतू रानी को संपूर्ण तहसील क्षेत्र सासनी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट मनोज सिंह को संपूर्ण नगर क्षेत्र सासनी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने तहसीलदार सिकंदराराऊ सुशील कुमार को थाना सिकंदराराऊ, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव को थाना हसायन, उप कृषि निदेशक हंसराज को पुलिस चौकी पुरदिलनगर, भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ को पुलिस चौकी पोरा, जिला पूर्ति अधिकारी सत्य प्रकाश शाक्य को पुलिस चौकी अगसौली के लिए प्रभारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार सासनी निधि भरद्वाज को थाना सासनी हेतु प्रभारी नामित किया गया है। तहसीलदार सादाबाद अनिल कुमार को थाना सादाबाद, नायब तहसीलदार सादाबाद राम गोपाल सिंह को थाना शाहपुर, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार को पुलिस चौकी मई, बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल वर्मा को पुलिस चौकी बिसावर, समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार को पुलिस चौकी गोविंदपुर क्षेत्र के लिए प्रभारी नामित किया गया है।

इसी प्रकार तहसीलदार हाथरस आशुतोष सिंह को थाना कोतवाली हाथरस, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ को थाना हाथरस गेट, बाल विकास परियोजना अधिकारी सासनी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय को थाना मुरसान, सीओ चकबंदी सचेंद्र बहादुर को थाना चंदपा, जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन को थाना हाथरस जंक्शन, अधिशासी अधिकारी मेंडू नरेश कुमार को महिला थाना, खंड विकास अधिकारी सासनी विकल्प कुमार को पुलिस चौकी लाला का नगला हेतु प्रभारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed