फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras team won in district athletics

Hathras News: जनपदीय एथलेटिक्स में हाथरस की टीम ने मारी बाजी, सिकंदराराऊ दूसरे स्थान पर

Thu, 12 Oct 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 12 Oct 2023 01:04 AM IST
सार

कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरी की अध्यक्षता में किया गया। उनका स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश व कार्यक्रम संयोजक सत्यभान गुप्ता तथा योगेश कुमार माहौर ने बुके देकर किया

विज्ञापन
Hathras team won in district athletics
ऊंची कूद प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस लाइन के खेल मैदान में चल रही दो दिवसीय 25वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में हाथरस तहसील की टीम विजेता रही, जबकि दूसरा स्थान सिकंदराराऊ व तीसरा स्थान सादाबाद की टीम को मिला।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरी की अध्यक्षता में किया गया। उनका स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश व कार्यक्रम संयोजक सत्यभान गुप्ता तथा योगेश कुमार माहौर ने बुके देकर किया। चैंपियन में अंडर 14 में नवीन इंटर कॉलेज कुरसंडा, अंडर 17 में नीरू जीएस इंटर कॉलेज मुरसान, अंडर 17 में यशवीर सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस अंडर-19 में सुखवीर ओवर ऑल विजेता रहे।
विज्ञापन


अंडर-19 बालिका वर्ग, तीन हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में करीना प्रथम, गोला फेंक प्रतियोगिता में मनीष सिसोदिया प्रथम, समुद्री द्वितीय, भावना तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में आशा प्रथम, प्रीति द्वितीय, मनीष सिसोदिया तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, सुहानी उपाध्याय द्वितीय, खुशी तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में शालू प्रथम स्थान पर, वंदना द्वितीय और प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा परिणाम

  • त्रिकूद प्रतियोगिता में खुशी प्रथम और वंदना द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर बाधा दौड़ प्रतियोगिता में प्राची प्रथम, शालू द्वितीय, मनीष सिसोदिया तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर रिले दौड़ में कन्या इंटर कॉलेज सासनी ने प्रथम, जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान ने द्वितीय और सीताराम इंटर कॉलेज गड़ौला तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में त्रिकूद प्रतियोगिता में अरुण कुमार प्रथम, प्रशांत कुमार द्वितीय, हिमांशु शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
  • 5000 मीटर दौड़ में कुलदीप प्रथम, शिवम चौधरी द्वितीय व रंजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 5000 पैदल चल प्रतियोगिता में संजय कुमार प्रथम, अजय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। तार गोला प्रतियोगिता में नवीन कुमार प्रथम ,संजय कुमार द्वितीय, सौरभ कश्यप तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में सीमांक प्रथम और अरुण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
  • 800 मीटर दौड़ में सुखवीर प्रथम, देवेंद्र कुमार द्वितीय और कलवंत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 110 हाइडल प्रतियोगिता में प्रिंस यादव प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे ऊंची कूद प्रतियोगिता में शिव शंकर प्रथम स्थान आकाश कुमार द्वितीय अजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद में शिवशंकर प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय, हिमांशु शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग में 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम, सुमन द्वितीय, काजल तृतीय स्थान पर रहीं।
  • ऊंची कूद में पल्लवी प्रथम, करिश्मा द्वितीय, पूनम चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में वर्षा प्रथम, चांदनी द्वितीय, करिश्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर हर्डल प्रतियोगिता में नीरू प्रथम, वर्ष द्वितीय स्थान करिश्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नीरू प्रथम, रंजन द्वितीय, रूबी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर 17 बालक वर्ग में त्रिकूद प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम, अजय कुमार दिवाकर द्वितीय, शिव प्रताप सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
  • 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रघुवीर सिंह प्रथम, विवेक द्वितीय, विकास कुमार तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में अभय चौधरी प्रथम, रिहान खान द्वितीय, अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। हैमर थ्रो में राजू प्रथम, गौरव द्वितीय, आशीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में लव यादव प्रथम और विवेक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में यश चौधरी प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय, विष्णु तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में देवेंद्र कुमार प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय, गोपाल सिंह छोंकर तृतीय स्थान पर रहे।
  • 110 मीटर बाधा दौड़ में विष्णु प्रथम, दीपक द्वितीय, अजय कुमार दिवाकर तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद में अंकित कुमार प्रथम, सचिन द्वितीय, मुकुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग में ऊंची कूद में रागिनी प्रथम, द्वितीय व मनी तृतीय स्थान पर रहे। 880 मीटर प्रतियोगिता में रूबी प्रथम, अंजलि द्वितीय व गौरंगी तृतीय स्थान पर रहीं।


यह रहे ओवरऑल चैंपियन
अंडर 14 - नवीन कुमार
अंडर 17- नीरू
अंडर 17- यशवीर
अंडर-19 - सुखवीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed